ब्रेकिंग न्यूज तिल्दा ओवर ब्रिज फाठक  के पास ट्रेन हादसा,अज्ञात व्यक्ति की मौक़े पर मौत

दुर्घटना

PNBCG News संवाददाता पवन बघेल नेवरा तिल्दा




तिल्दा (छत्तीसगढ़): तिल्दा ओवरब्रिज फाटक के पास मंगलवार को शाम 7:30 बजे के आस पास  एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ एक अज्ञात व्यक्ति विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

रेलवे पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *