PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ पवन बघेल
जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा में जनपद सदस्यों ने दिया धरना
तिल्दा-नेवरा -जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा में केंद्र सरकार की योजना 15 वे वित्त आयोग 2025 -26 के के अंतर्गत जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा के ग्राम पंचायतो के विकास के लिए 1.55 करोड़ की राशि का आबंटन किया गया है जनपद पंचायत के सदस्यों का आरोप है की मनमाने ढंग से अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इस राशि का दुरोपयोग किया जा रहा है इस राशि से कुछ ही ग्राम पंचायतो में निर्माण कार्य कराया जा रहा है इस संबंघ में रायपुर कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी शिकायत किया जा चूका है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जनपद सदस्यों ने सभी जनपद क्षेत्रों में सामान रूप से विकास कार्य कराये जाने की एवं उचित कार्यवाही की मांग को लेकर जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा में धरना प्रदर्शन किया और कार्यवाही नहीं किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
