PNBCG News संवाददाता पवन बघेल नेवरा तिल्दा
तिल्दा नेवरा – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए नारायण दास बगड़िया पूर्व माध्यमिक शाला, नेवरा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में 100 पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुशी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मोहनानी, नगर पालिका शिक्षासभापति श्री सौरभ जैन, पार्षद श्रीमती ज्योति नागवानी, वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेंद्र शर्मा, संकुल श्रोत समन्वयक श्री संतोष शर्मा, संकुल प्राचार्य श्री राजेश चंदानी तथा प्रधानपाठक श्री विरेंद्र टंडन उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाएं, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं भी इस पर्यावरणीय आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मोहनानी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा:
> “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि प्रकृति हरी-भरी और सुंदर बनी रहे।”

वृक्षारोपण के इस सामूहिक आयोजन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर संकुल समन्वयक, संकुल प्राचार्य एवं प्रधानपाठक ने जानकारी दी कि शासन द्वारा तिल्दा परिक्षेत्र के लिए कुल 8000 पौधों का वितरण किया गया है, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
विद्यालय परिवार एवं स्थानीय समाज द्वारा किए गए इस पहल की सराहना की जा रही है।


What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
