नेटवर्क पर रायपुर
PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
दिनांक: 04 अगस्त 2025
स्थान: रायपुर
रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह नेटवर्क पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते होकर छत्तीसगढ़ तक सक्रिय था। कार्रवाई में 412.87 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹1 करोड़ है, जब्त की गई है।
मुख्य आरोपी पंजाब और रायपुर से
पुलिस के अनुसार, मुख्य सप्लायर लवजीत सिंह उर्फ बंटी, पंजाब के गुरदासपुर का निवासी है, जो सीमा पार पाकिस्तान से नशीले पदार्थ मंगवा कर भारत में आपूर्ति करता था। रायपुर में नेटवर्क का संचालन सुवित श्रीवास्तव नामक व्यक्ति कर रहा था, जिसने कमल विहार सेक्टर-4 स्थित मकान को ड्रग सप्लाई हब बना रखा था।
तकनीकी हथकंडों से बच रहे थे तस्कर
जांच में सामने आया है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल मोबाइल नंबरों से नेट कॉलिंग कर रहे थे ताकि जांच एजेंसियों की निगरानी से बच सकें। इसके अलावा, लोकेशन और वीडियो शेयरिंग के माध्यम से ग्राहकों को हेरोइन की डिलीवरी दी जा रही थी। पैसों के लेन-देन में म्यूल अकाउंट्स का उपयोग किया गया था।
आरोपियों के पास से बरामद सामग्री:
- 412.87 ग्राम हेरोइन
- कई मोबाइल फोन
- एक क्रेटा कार (CG 04 QH 7491)
- तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर
- हेरोइन सेवन में प्रयुक्त उपकरण
- ATM कार्ड और चेकबुक
गिरफ्तार आरोपी:
- लवजीत सिंह उर्फ बंटी (गुरदासपुर, पंजाब)
- सुवित श्रीवास्तव (रायपुर)
- अश्वन चंद्रवंशी (रायपुर)
- लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव (रायपुर)
- अनिकेत मालाधरे (महाराष्ट्र/रायपुर)
- मनोज सेठ (महासमुंद/रायपुर)
- मुकेश सिंह (रायपुर)
- जुनैद खान उर्फ सैफ चिला (रायपुर)
- राजविंदर सिंह उर्फ राजू (कांकेर/रायपुर)
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 600/25, धारा 21(सी), 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई
इस सफलता का श्रेय पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में काम कर रही विशेष टीम को जाता है। पुलिस महानिदेशक ने टीम को सम्मानित करने एवं इनाम देने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन हेतु संपर्क करें
मोबाईल नंबर 7240840250,,9302397365
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
