PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
नेवरा (रायपुर)।
वार्ड क्रमांक 14 कोहका कॉलेज रोड स्थित एक घर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सीता बाई निर्मलकर के रूप में हुई है, जो नेवरा की निवासी थीं और अकेली रहती थीं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है एवं तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के कारण और आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
