तिल्दा नेवरा नगर पालिका की जमीन पर हुआ अवैध कब्ज़ा हटाया गया, SDM की सख़्ती से कार्यवाही
शहर मे कुछ स्वयं भू अवसरवादी लोग श्रेय लेने मे लग गए हाई
PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा नेवरा नगरपालिका की लगभग 2 एकड़ सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को एसडीएम के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने हटवा दिया है। यह जमीन कुछ प्रभावशाली स्थानीय भू-माफियाओं द्वारा कब्जाई जा रही थी, जिनका सीधा संबंध शहर की राजनीति से भी बताया जा रहा है।
लंबे समय से हो रहा था अतिक्रमण
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह सार्वजनिक जमीन कई महीनों से भू-माफियाओं के निशाने पर थी। धीरे-धीरे कब्जा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था, जिसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की गई थी।

एसडीएम के आदेश पर चला बुलडोजर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम के आदेश पर कब्जाधारी ढांचे को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।
नगरवासियों ने ली राहत की सांस
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए राहत की सांस ली। उनका कहना है कि यदि इसी तरह की कार्रवाई आगे भी होती रही, तो भू-माफियाओं के हौसले पस्त होंगे और सरकारी जमीन की रक्षा हो सकेगी।
अब कार्रवाई की मांग
हालांकि नागरिकों की मांग है कि सिर्फ कब्जा हटाना काफी नहीं, बल्कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने से डरे

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
