तिल्दा-नेवरा | 04 फरवरी 2026
थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत सार्वजनिक स्थान पर अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा सेवन करते 01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एफसीआई गोदाम के सामने, तिल्दा में एक युवक गांजा का सेवन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
शिवा देवार
पिता – सुरेश देवार
उम्र – 32 वर्ष
निवासी – वार्ड क्र. 15, देवार पारा, तिल्दा
थाना – तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण)
जप्त सामग्री
08 ग्राम गांजा
चिलम
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 27 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
