PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर | दिनांक: 05 अगस्त 2025
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका छीता बाई निर्मलकर की हत्या उसके ही प्रेमी तरूण दास मानिकपुरी ने की थी।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 अगस्त को प्रार्थी रूपेन्द्र निर्मलकर द्वारा थाना तिल्दा नेवरा में सूचना दी गई कि उसकी बुआ छीता बाई मृत अवस्था में अपने घर में पड़ी है। सिर पर गंभीर चोट व गले पर दबाव के निशान थे। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में चोट और गला दबाया जाना बताया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच प्रारंभ की। घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपी तरूण दास मानिकपुरी को हिरासत में लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गुमराह करने का प्रयास करता रहा, लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका मृतका के साथ प्रेम संबंध था और घटना वाली रात आपसी विवाद के चलते उसने लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
🔹 गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: तरूण दास मानिकपुरी
उम्र: 33 वर्ष
पिता का नाम: राजकुमार मानिकपुरी
निवासी: वार्ड क्रमांक 14, कॉलेज रोड, नेवरा
पंजीबद्ध अपराध: धारा 103(1) बी.एन.एस., अपराध क्रमांक 332/25, थाना तिल्दा नेवरा
🔸 जप्त सामग्री: हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता
🔸 कार्यवाही में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी), निरीक्षक परेश पांडे (एण्टी क्राइम), सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपा सिंधु पटेल, पुष्पराज परिहार, धनंजय गोस्वामी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रायपुर पुलिस की इस तत्पर कार्यवाही से एक बार फिर अपराधियों को कड़ा संदेश गया है कि कानून से बचना असंभव हाई
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
