पलारी। समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पलारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 06 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दतान रोड स्थित खेत क्षेत्र में दबिश देकर सभी जुआरियों को पकड़ा।
हेल्पलाइन से मिली सफलता
पुलिस के अनुसार समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लगातार आपराधिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई।
नगदी और ताश जब्त
मौके से पुलिस ने—
₹45,250 नगद
52 पत्ती ताश
बरामद की है।

वाहन और मोबाइल भी जप्त
कार्रवाई के दौरान आरोपियों से—
03 बाइक
01 कार
05 नग मोबाइल फोन
भी जप्त किए गए। पुलिस टीम ने कुल ₹5,57,250 मूल्य का मशरूका बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी
महेंद्र वर्मा (36 वर्ष), निवासी गांधी चौक, पलारी
राजा धीरहे (36 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 7, सतनाम चौक, पलारी
गुरुदत्त वर्मा (67 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 6, पलारी
शिवम वर्मा उर्फ कथरी (34 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12, शांति नगर, पलारी
अशोक धृतलहरे (26 वर्ष), निवासी ग्राम बलौदी, थाना पलारी
लोकेश कन्नौजे (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 01, गांधी चौक, पलारी

आगे की कार्रवाई
सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना समाधान सेल या नजदीकी थाने में दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
