PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
रायपुर |
तीजा से ठीक पहले राज्य की महिलाओं को भाजपा सरकार ने बड़ा झटका दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट तक हाफ बिजली योजना को पहले 200 यूनिट, फिर 100 यूनिट, और अब सिर्फ 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने तक सीमित कर दिया गया है।
इस निर्णय से लाखों घरेलू उपभोक्ताओं खासकर महिलाओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कांग्रेस सरकार के समय महिलाओं के लिए बनाई गई महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अब नाममात्र रह गया है।
🔹 क्या था पुराना सिस्टम?
पूर्व में अगर उपभोक्ता 600 यूनिट बिजली खर्च करता था, तो 400 यूनिट तक का बिल हाफ आता था, शेष 200 यूनिट पर पूरा बिल लगता था।
अब नए आदेश में अगर 101 यूनिट भी खर्च हुआ, तो पूरे बिल पर कोई छूट नहीं मिलेगी।
🔹 कांग्रेस का आरोप:
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि –
“भाजपा सरकार आम जनता से हक छीनकर अडानी को फायदा पहुँचा रही है। बिजली कंपनियों को देने के लिए जनता पर भार डाला जा रहा है। ये सरकार तिजोरी भरने में लगी है, जनता की नहीं सुन रही।”
🔹 विपक्ष ने कहा:
“सरकार का नारा पहले था – हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, अब हो गया है – हमने लूटा था, हम ही लूटेंगे। ट्रिपल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ को लूटने आई है।”
🔸 आम जनता में नाराजगी:
आदेश से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। त्योहारों के मौसम में बिजली बिल बढ़ने से घरेलू बजट पर असर पड़ेगा, खासकर उन महिलाओं पर जो पहले हाफ बिल योजना से लाभान्वित होती थीं।
अब देखना यह है कि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर कितनी मजबूती से सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, और जनता कितनी मुखर होती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
