PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे आशीष बघेल पर पेट्रोल पंप सुपरवाइजर से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना 9 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे नंदलाल फ्यूल पेट्रोल पंप, ढाबाडीह में हुई।
प्रार्थी विनोद दुबे, निवासी ग्राम ठेलकी, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर है। आरोप है कि आशीष बघेल अपने कुछ दोस्तों के साथ पंप पर आया और किसी काम का बहाना बनाकर उसे पास के ट्रक के पास ले गया। वहां गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और हाथ, मुक्का, बेल्ट से जमकर पिटाई की गई, जिससे उसके हाथ, पीठ और पैरों में चोट आई।
थाना सिटी कोतवाली ने प्रकरण क्रमांक 756/2025 में धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की बात कबूल की। तीनों को 12 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
पीड़ित का बयान
पीड़ित विनोद दुबे ने कहा — “मैं अपना काम कर रहा था, तभी मंत्री के भतीजे और उसके साथी आए। उन्होंने मुझे अलग ले जाकर कहा कि तुम अपने आपको बहुत होशियार समझते हो और फिर बेल्ट और मुक्कों से मारा। मैं चाहता हूं कि मुझे न्याय मिले और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।”





What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
