तोरवा थाना क्षेत्र मे सरेराह मारपीट, धारदार हथियार से हमला

क्राइम

PNBCG NEWS संवाददाता पवन बघेल

बिलासपुर। तोरवा थाना इलाके के तितली चौक के पास मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बाइक से दूध लेने जा रहे बजरंग कुमार और राहुल गोस्वामी को तीन बाइक सवारों ने रोक लिया। आरोपियों ने गाड़ी की चाबी निकालकर विवाद शुरू किया, जिसके बाद 8 से 9 लोगों ने मिलकर दोनों पर हमला कर दिया।

हमले में राहुल गोस्वामी के गले में चोट आई है, जबकि बजरंग कुमार पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ितों ने इस घटना की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Torvaस्थानीय लोगों का कहना है कि तोरवा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरेराह हो रही इस तरह की घटनाओं से किसी बड़ी वारदात से इनकार नहीं किया जा सकता। नागरिकों ने पुलिस से इलाके में लगातार गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *