मनी ग्रो एन्वेस्टमेंट कंपनी मे करोडो की ठगी का पर्दा फास 3 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS TILDA NEORA

बलौदाबाजार से बड़ी खबर

मनी ग्रो इन्वेस्टमेंट कंपनी में करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश – 3 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले में निवेश का झांसा देकर आम नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय जायसवाल (50 वर्ष), संतोष जायसवाल (49 वर्ष) एवं महेंद्र जायसवाल (42 वर्ष), सभी निवासी लवन थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने “मनी ग्रो इन्वेस्टमेंट कंपनी” के नाम से लोगों को निवेश करने पर रकम डबल होने का लालच दिया था। शुरुआत में लोगों का भरोसा जीतने के लिए कुछ रकम वापस कर दी जाती थी और फाइनेंस कंपनी के चेक भी दिए जाते थे, जिससे निवेशक पूरी तरह विश्वास में आ जाते थे।

जैसे-जैसे लोगों का विश्वास बढ़ा, उन्होंने लाखों रुपये कंपनी में जमा कर दिए। बाद में जब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ, तब तक आरोपी करोड़ों रुपये लेकर फरार हो चुके थे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा कंपनी से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ विजय जायसवाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 लवन, स्थायी पता वीरेंद्र नगर वार्ड क्रमांक 01 पीएचसी ऑफिस के पास, सरायपाली जिला महासमुंद।
2️⃣ संतोष जायसवाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, लवन थाना लवन।
3️⃣ महेंद्र जायसवाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, लवन थाना लवन।

पुलिस ने बताया कि मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है और धोखाधड़ी से जुड़ी वित्तीय गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।


(2) Pnbcgnews वाटशप ग्रुप मे जुड़ने व फालो के लिए निचे दिए गए लिंक मे क्लिक करें 👇👇👇👇

Follow the PNB CG News Tilda Neora channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb3DGKP0Qeacg1dOVx01

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *