15 अगस्त के अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षिका द्रोपती गुप्ता ने 12 वी की प्रथम स्थान वाले छात्र को 31000 हजार की राशि भेट की

शिक्षा


लोकेशन : बैकुंठपुर, कोरिया (छत्तीसगढ़)
संवाददाता : PNBCG NEWS -पवन बघेल

कोरिया जिले में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पटना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आदर्श चौक पटना में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने ध्वज फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत पटना में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की सेवानिवृत्त शिक्षिका द्रोपदी गुप्ता ने अपनी अनूठी पहल को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वे हर वर्ष अपनी पेंशन राशि से कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान करती हैं।

इस वर्ष यह सम्मान बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना की छात्रा बबली यादव (निवासी – चम्पाझर) को दिया गया। द्रोपदी गुप्ता ने मंच पर बुलाकर छात्रा को 31,000 रुपये की राशि प्रदान की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *