संवाददाता पवन बघेल तिल्दा नेवरा
रायपुर (छ.ग.), 26 मई 2025 — जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने सोमवार को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में संलिप्त एक महिला और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 568 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹20,000 बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
- शंकर धृतलहरे (उम्र 24 वर्ष), पिता – स्व. धरम दास धृतलहरे
- कुंवर बाई धृतलहरे (उम्र 55 वर्ष), पति – स्व. धरम दास धृतलहरे
(दोनों निवासी ग्राम सांकरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर)
घटना का विवरण:
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला, जिसके सिर में जूड़ा (लट) बना है, तथा एक युवक सफेद शर्ट और नीली जींस पहने हुए, उड़ीसा से ट्रेन द्वारा गांजा लेकर तिल्दा नेवरा स्टेशन पर उतरने वाले हैं। वे सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे से सांकरा की ओर जा रहे थे।
सूचना की पुष्टि होते ही थाना तिल्दा नेवरा की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। उनके पास से प्लास्टिक थैले में रखा मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्यवाही में शामिल अधिकारीगण:
यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देश पर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अरुण भोई, प्रधान आरक्षक जालम साहू, आरक्षक किशोर शर्मा, महिला आरक्षक किरण वर्मा और पूजा वर्मा की टीम द्वारा अंजाम दी गई।
निजात अभियान के तहत पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर सख्त नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
