PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल
मुरूम माफ़िया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
तिल्दा नेवरा। क्षेत्र में अवैध मुरूम और मिट्टी उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम छपोरा में अवैध उत्खनन की सूचना पर एसडीएम अशुतोष देवांगन और नायब तहसीलदार विपिन पटेल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मौके से 2 जेसीबी और 4 हाइवा वाहन अवैध उत्खनन करते हुए पकड़े गए। सभी वाहनों को जब्त कर थाना तिल्दा नेवरा के सुपुर्द किया गया।
सूत्रों के अनुसार, यह कारोबार लंबे समय से जारी था और इसमें एक बड़े मंत्री के करीबी की भूमिका बताई जा रही है। बावजूद इसके प्रशासन ने दबंगई दिखाते हुए इस अवैध धंधे की कमर तोड़ दी है।
अधिकारियों का सख्त संदेश
अधिकारियों ने साफ कहा कि—
➡️ अवैध उत्खनन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
➡️ चाहे उनके पीछे राजनीतिक संरक्षण ही क्यों न हो, कानून सबके लिए समान है।
ग्रामीणों में खुशी
स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि अवैध उत्खनन से ज़मीन व पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा था। प्रशासन की सख्ती से अब माफ़ियाओं के हौसले पस्त होंगे।

“मुरूम माफ़िया पर गिरी प्रशासन की गाज – मंत्री का करीबी बताकर चलता था धंधा, SDM और नायब तहसीलदार की दबंग कार्रवाई, जेसीबी-हाइवा जब्त”

Editor in Chief
PNBCGNews.in
