PNBCG NEWS TILDA NEORA
रायपुर/खरोरा, 06 दिसंबर 2025।
अडानी पावर प्लांट रायखेड़ा में हुई बड़ी केबल चोरी को खरोरा पुलिस ने सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्टोर्स इंचार्ज द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर थाना खरोरा में चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।
घटना का खुलाशा
दिनांक 01 दिसंबर 2025 को वार्ड क्रमांक 04 में रखे लगभग 5,800 मीटर विद्युत केबल (अनुमानित कीमत ₹3,45,000) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदीप सिंह, राहुल सिंह, दविंदर सिंह, दलप्रीत सिंह एवं बलविंदर सिंह से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम में स्वीकार किया कि 30 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे वे आरी ब्लेड और वायर कटर लेकर यार्ड में घुसे और केबल को टुकड़ों में काटकर तांबे को निकाल लिया। चोरी किया गया तांबा वे अपने किराये के मकान में छिपाकर ले आए थे। एक राय होकर अपराध करने पर प्रकरण में धारा 3(5) BNS जोड़ी गई।
जप्ती विवरण—
आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने
105 किलोग्राम चोरी किया तांबा (कीमत लगभग ₹2,10,000)
आरी ब्लेड व वायर कटर
गवाहों के समक्ष जप्त किया।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर दिया है।
आरोपियों के नाम व पते—
- संदीप सिंह, पिता कश्मीर सिंह, उम्र 28 वर्ष
- राहुल सिंह, पिता तरसेम सिंह, उम्र 21 वर्ष
- दविंदर सिंह, पिता कश्मीर सिंह, उम्र 30 वर्ष
- दलप्रीत सिंह, पिता जुगराज सिंह, उम्र 30 वर्ष
- बलविंदर सिंह, पिता बलकार सिंह, उम्र 40 वर्ष
सभी मूल निवासी—सरारीमांड/पटी, जिला तरनतारन, पंजाब
वर्तमान पता: ग्राम चिचोली, अडानी पावर प्लांट के सामने किराये का मकान, थाना खरोरा जिला रायपुर।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
