इंडियन आयल स्थापना दिवस पर यादव जी फयुल्स द्वारा नेवता भोज का आयोजन

शिक्षा

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल


तिल्दा-नेवरा।
1 सितम्बर को इंडियन ऑयल के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर यादव जी फ्यूल्स के संचालक श्री अशोक कुमार यादव ने मौली मंदिर स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं, नगरवासियों एवं ग्रामवासियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा (चीफ मैनेजर, रायपुर डिविजनल ऑफिस), श्री मार्टिन गंगते (विक्रय अधिकारी), श्रीमति शैल महेंद्र साहू (जिला पंचायत सभापति), श्रीमति चंद्रकला वर्मा (नगर पालिका अध्यक्ष), पार्षद दिनेश साहू, संतोष यदु, प्रेम कोशल, ईश्वर यदु, श्री दीपक राज पांडे (सीनियर मैनेजर, BOB), अजय तिवारी, लक्ष्मीनारायण वर्मा (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) एवं सुभाष शर्मा (संकुल प्राचार्य) विशेष रूप से उपस्थित रहे और इस आयोजन की प्रशंसा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अशोक कुमार यादव के पिताजी भूतपूर्व सैनिक जगदीश यादव, किशोर यादव, सन्नी यादव, ममता यादव, सीमा यादव, कीर्ति यादव एवं जशु यादव का विशेष योगदान रहा।

गौरतलब है कि इंडियन ऑयल कंपनी रसोई गैस, कृषि एवं उद्योगों के क्षेत्र में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और समाजहित में ऐसे कार्यक्रम उसकी सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *