
PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल
धारदार चाकू से हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.) | 02 सितम्बर 2025
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने धारदार चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनीष पूरेना निवासी धोधा थाना हथबंद, जो कि ट्रक चालक है, दिनांक 15 जुलाई 2025 को अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ माल लोड करने पहुँचा था। इसी दौरान आरोपी ने वाहन हटाने की बात को लेकर विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस प्रकार हुई—

- नाम: छोटे लाल सिंह
- पिता: शीतल सिंह
- उम्र: 34 वर्ष
- मूल निवासी: महरादेव, थाना भोरे, जिला गोपालगंज (बिहार)
- वर्तमान पता: ग्राम कुंदरू, थाना तिल्दा
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू भी जब्त किया है।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 301/2025, धारा 296, 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
