ऑपरेशन निश्चय: तिल्दा नेवरा में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 41.75 लाख का मशरूका जप्त

Health क्राइम

रायपुर (ग्रामीण) | तिल्दा नेवरा।
रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, प्रतिबंधित टेबलेट, नगद राशि और हथियार जप्त किए हैं। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 41 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित नाइट्रोसन टेबलेट, 3 नग बटनदार चाकू, 1 लाख 87 हजार रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन एवं 1 टैब बरामद किए गए हैं।
इस संबंध में थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 41/26 के तहत धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर दबिश

दिनांक 28 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 22, सासाहोली स्थित अटल निवास में एक महिला अपने घर से मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित टेबलेट की बिक्री कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।
तलाशी के दौरान मकान में बनाए गए गुप्त चैम्बर से गांजा, टेबलेट, नगद राशि, चाकू एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी महिला ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्तता स्वीकार की।

बदलते अपराध पैटर्न पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज (ग्रामीण) श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थ तस्करी के बदलते पैटर्न पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा इंटेलिजेंस आधारित निगरानी और माइक्रो-लेवल सर्विलांस अपनाया जा रहा

जनता का सवाल: क्या तिल्दा नेवरा में सट्टा बाजार पर भी होगी कार्रवाई?

जहाँ एक ओर ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के कारोबार पर लगातार पुलिस की कार्रवाई सामने आ रही है, वहीं तिल्दा नेवरा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कथित रूप से सक्रिय सट्टा बाजार को लेकर आम नागरिकों में चर्चा बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ चिन्हित स्थानों पर खुलेआम सट्टा खेले जाने की बातें सामने आती रहती हैं, जिनकी जानकारी क्षेत्र में आम चर्चा का विषय है। नागरिकों का सवाल है कि क्या आने वाले दिनों में सट्टा कारोबार पर भी इसी तरह सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी?
अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर कब और किस रूप में कदम उठाता है। तिल्दा नेवरा की जनता को आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *