PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल
शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर कार्रवाई
तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.) | दिनांक 02 सितम्बर 2025
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तिल्दा-खरोरा मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रक क्रमांक CG 06 M 1451 का चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया।
पुलिस ने चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान दर्ज किया। प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करने पर माननीय न्यायालय श्री भावेश कुमार वट्टी, JMFC तिल्दा नेवरा ने चालक को सख्त चेतावनी देते हुए ₹20,000 का अर्थदंड लगाया। साथ ही चालक के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी।

तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि—
- शराब पीकर वाहन न चलाएँ
- गति सीमा का पालन करें
- वाहन में आवश्यक रूप से परिचालक रखें
- यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
