PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल
तिल्दा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बकरी चोरी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार
तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.) | 02 सितम्बर 2025
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने मात्र कुछ घंटों में बकरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर न्यायालय में पेश किया।
घटना का विवरण
प्रार्थी नासिर हुसैन खान निवासी तिल्दा नेवरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर में 5-6 बकरा-बकरियां पाली हुई हैं। दिनांक 01 सितम्बर 2025 की सुबह लगभग 8:20 बजे तीन अज्ञात युवक लाल रंग की मोटरसाइकिल (CG 04 PQ 0454) से आए और घर के बाहर बैठी एक काले-सफेद रंग की बकरी (कीमत लगभग ₹3000) को चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तिल्दा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। मुखबिर सूचना और जांच के आधार पर संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने बकरी चोरी करना स्वीकार किया
गिरफ्तार आरोपी
- साहिल आदिवान, पिता राजेन्द्र आदिवान, उम्र 18 वर्ष 8 माह
- रोशन रगड़े, पिता स्व. संतोष रगड़े, उम्र 23 वर्ष
(दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 11, गोवर्धन नगर, नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर)
जब्त सामान
- चोरी की गई 1 नग बकरी (कीमत ₹3000)
- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत ₹60,000)
पुलिस की सफलता
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में एएसआई बी.एल. देवांगन, आरक्षक संदीप सिंह, दीपक सेन और किशोर शर्मा की टीम ने अपराध पंजीबद्ध होने के कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
