PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर
तिल्दा नेवरा, रायपुर (छ.ग.) | संवाददाता विशेष
तिल्दा नेवरा नगर का एकमात्र गौरव पथ, जो भैरवगढ़ धाम से गायत्री मंदिर रोड तक फैला है, जो पटेल गैरेज और डेरी फार्म के सामने आज खुद अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। जिस सड़क को नगर का “गौरव” माना जाता है, वह आज लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क नाली पर सतह, और जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात में कीचड़ और पानी भर जाता है। इस मार्ग पर चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों का गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है।
“यहाँ बाहरी व्यक्ति की बाइक या कार आए तो वह या तो फँस जाएगा या गिर जाएगा। यह सड़क अब गौरव नहीं, शर्म का कारण बन गई है,” — स्थानीय निवासी ने नाराजगी जताई।
धार्मिक दृष्टि से भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भैरवगढ़ धाम और गायत्री मंदिर जैसे आस्था के केंद्रों को जोड़ता है। ऐसे में यात्रियों और श्रद्धालुओं को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
