तिल्दा में सब्जी किसान ने बाड़ी से बंदर भगाने किया आवेदन, शिकायत पर आबकारी विभाग ने की कार्यवाही, तिल्दा में अयोजित हुआ सुशासन तिहार का समाधान शिविर

प्रशासनिक

तिल्दा-नेवरा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की स्थापना के लिए तीन चरणों में ‘सुशासन तिहार-2025 संचालित किया जा रहा है। इसके प्रथम और द्वितीय चरण की समयावधी पूर्ण हो चुकी है, अब तृतीय चरण में समाधान शिविर जारी है। इसी कड़ी में 9 मई को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2 बजे तक बद्रीनारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में शिविर आयोजित किया गया।शिविर में सभी विभाग प्रथम चरण में प्राप्त मांग एवं शिकायत पर कार्यवाही करने उपस्थित रहे। लोगों की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण किए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की गोद भराई और छोटे बच्चो को अन्नप्रासन संस्कार कराया गया। वही वन विभाग द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर पेड़ लगाया गया और लोगो को वितरण भी किया गया। आबकारी विभाग से उपस्थित अधिकारियों को लोगों ने कोचिया गिरी पर कार्यवाही व शराब दुकानों के कर्मियों द्वारा कोचिया लोगों को भारी मात्रा में को शराब सप्लाई करने की शिकायत की गई, उन्हें बंद कराने की मांग की गई। कुल 16 आवेदन आबकरी विभाग में आया। कुछ ग्राम पंचायत में कार्यवाही भी की गई। जोता फाटक और टंडवा में कार्यवाही आबकारी विभाग द्वार की गई। वही कुछ घरों में तलाशी ली गई। बिजली विभाग में पोल सिफ्टिंग, नए कनेक्शन नामांतरण की आवदेन दिया गया। वही बिजली विभाग की कर्मचारी ने खुद ओल्ड पेंशन की मांग के लिए आवेदन किया। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा स्वास्थ लाभ निक खान पान की जानकारी दी गई। पीडब्ल्यूडी विभाग में डिवाइडर मांग की गई।वही सड़क चौड़ीकरण की मांग की गई। उद्यानिकी विभाग में मशरूम 5 की ट्रेनिंग व बंदर से सब्जियों की बचाव का आवेदन किया गया।अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, उमाशंकर बंदे और एसडीएम आशुतोष देवांगन तहलसीदार ज्योती मसियारे रहे उपसथित। तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र में सुशासन तिहार अंतर्गत कुल 846 आवेदन आए। इसमें 766 मांग का आवदेन रही और 80 आवेदन शिकायत का रहा। नगरीय प्रशासन से 421 आवेदन, राजस्व विभाग में कुल 310 आवेदन आए हैं।शिविर मे भाजपा से राम पंजवानी, खुमान वर्मा,ईश्वर यदु रानी सौरभ जैन, नरेद्र शर्मा,सुरेश लखवानी सहिततमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *