PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर छत्तीसगढ़ संवाददाता पवन बघेल
तिल्दा नेवरा।
तिल्दा नेवरा ब्लॉक के किसानों को इन दिनों खाद (खातू) की कमी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में हरियाली धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है और फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने दो दिन पहले ही खाद की रेक (गाड़ी) की जानकारी सुनी थी, लेकिन अभी तक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पाई है।
किसानों का आरोप है कि खुले बाजार में मनमाने दाम पर खाद बिक रही है, जबकि सहकारी समितियों और सरकारी डिपो में उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। इससे मजबूर होकर किसानों को महंगे दामों में खुले बाजार से खाद खरीदनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि या तो शासन इस संकट से बेखबर है या फिर अनदेखी कर रहा है। यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो खरीफ सीजन की फसलें बर्बाद होने का खतरा है।
किसानों ने मांग की है कि तत्काल प्रशासन सख्ती बरते, खुले बाजार में खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाए और सहकार समिति के माध्यम से उचित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराए।

*लापता*
नाम : समीर मधुकर
उम्र : 14 वर्ष
पता : सतनामी पारा कोटा रोड नेवरा 493114
दिनांक समय से लापता : 28 अगस्त बुधवार रात 9 बजे से
संपर्क : 9617550260
कृपया किसी भी प्रकार की कोई जानकारी मिले तो सूचना जरूर देवे
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
