फर्जी NOC के आधार पर संचालित उद्योग, मजदूरों का शोषण और पत्रकार को धमकी

औद्योगिक

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल


तिल्दा-नेवरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसदा में संचालित नंदन स्मेटल्स उद्योग पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह उद्योग फर्जी एन.ओ.सी. के सहारे संचालित हो रहा है और श्रमिकों से जबरन 12 घंटे कार्य कराया जा रहा है। मजदूरों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर से भी कम पारिश्रमिक दिया जा रहा है। जो श्रमिक लंबे समय तक काम करने में असमर्थता व्यक्त करते हैं, उन्हें कार्य से बाहर कर दिया जाता है और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है।

इस मामले पर खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार को उद्योग प्रबंधन की ओर से धमकी दी गई, जिसके बाद पत्रकार ने तिल्दा-नेवरा थाना में विपिन मोहंती के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की है। इस घटना के बाद क्षेत्रीय पत्रकारों में रोष व्याप्त है।

उद्योग की कथित मनमानी और फर्जी एन.ओ.सी. के आधार पर संचालन को लेकर क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों में भी आक्रोश है। उनका कहना है कि यह उद्योग औद्योगिक अधिनियम और श्रम कानूनों की धज्जियाँ उड़ा रहा है।

इस संबंध में राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच के रायपुर जिला अध्यक्ष आशा देवी साहू एवं प्रदेश महासचिव दास जी साहू ने कहा कि—

“प्लांट प्रबंधन द्वारा फर्जी दस्तावेजों के सहारे उद्योग चलाना और पत्रकारों को धमकाना गंभीर अपराध है। संगठन पत्रकारों के साथ खड़ा है और यदि आवश्यक हुआ तो सड़क पर उतरकर भी न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी।”


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *