PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा रायपुर एडिटर चीफ पवन बघेल
✦ ब्रेकिंग न्यूज़ ✦
कोटा: 12 दिन से लापता बालक का शव तालाब के पास खेत में मिला

तिल्दा-नेवरा। ग्राम कोटा में 12 दिन से लापता बालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। ग्रामवासियों के अनुसार शनिवार सुबह ग्राम कोटा निवासी एक व्यक्ति नहाने के लिए पैठु तालाब गया था। इस दौरान पास के खेत (परिया) से गुजरते समय उसने झाड़ियों में शव देखा और तुरंत ग्राम सरपंच को सूचना दी। सरपंच मौके पर पहुंचे और तिल्दा-नेवरा पुलिस को खबर दी।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान समीर मधुकर (उम्र 14 वर्ष), निवासी ग्राम कोटा, सतनामी पारा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि समीर 28 अगस्त की रात लगभग 9 बजे घर से गुटखा लेने निकला था और उसके बाद से लापता था। आज सुबह उसका शव तालाब किनारे खेत में घास से ढका हुआ और पास में सीमेंट की चौड़ी पटिया से दबा हुआ पाया गया।

गांववालों ने शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
