PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ पवन बघेल
ग्राम पंचायत आलदा में पूर्व सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामवासी, वर्तमान सरपंच, उपसरपंच और पंचगण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच केसर खूबीराम वर्मा के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

थानेदार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था और एसडीएम द्वारा भी जांच दल भेजा गया था। मगर ग्राम पंचायत को अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी गई। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने भारी बारिश की परवाह किए बिना एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती और उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
