PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा एडिटर चीफ पवन बघेल
छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक संघ ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
तिल्दा-नेवरा।
छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन पर है। आंदोलन की दूसरी कड़ी में 15 सितंबर को संघ ने माननीय मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम एसडीएम तिल्दा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले 8 और 9 सितंबर को संगठन से जुड़े समस्त अधिकारियों ने काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया था।
संघ की प्रमुख मांगें

- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन कर 4300 ग्रेड पे किया जाए
- कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण
- मासिक स्थाई यात्रा भत्ते में वृद्धि
- संसाधन भत्ता प्रदान करना
- पदनाम संशोधन कर कृषि विस्तार अधिकारी किया जाए (मध्यप्रदेश शासन की तर्ज़ पर)
- ग़ैर विभागीय कार्यों में ड्यूटी से मुक्ति
- लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करना
- अतिरिक्त प्रभार पर सम्मानजनक भत्ता देना
संघ के पदाधिकारी रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आर.के. दास, ब्लॉक अध्यक्ष जीतू घोष, तथा खिलेन्द्र वर्मा, राहुल हरिनखेरे, विकास वर्मा, निखिल नायक, इसार डेविड तिर्की सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
