तिल्दा ग्रामीण से बलदाऊ साहू पुनः ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, शहर ब्लॉक की कमान अजितेश शर्मा को

राजनीति

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा से पवन बघेल

तिल्दा नेवरा।
कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में ब्लॉक अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार तिल्दा ब्लॉक शहर से अजितेश शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं तिल्दा ग्रामीण से बलदाऊ साहू पर पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी के इस निर्णय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की। कांग्रेसजनों ने इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम बताया।


कार्यकर्ताओं का कहना है कि अजितेश शर्मा और बलदाऊ साहू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय होगी, साथ ही आम जनता की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। इस अवसर पर कैलास गांधी ने पार्टी का गमछा पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी।


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवा दास टंडन, मोती हिंदुजा, अनिल बत्रा, के. कृष्णामूर्ति, सुनील सोनी, अनूप रवानी, अमजद खान, भावेश सांत्वानी, वाधवा जी, झनना वर्मा, दसरथ डहरिया, रामेश्वर यदु, द्वारिका शर्मा, हेमलाल साहू, कैलास गांधी, संतोष यदु, गोवर्धन यदु, अजमेर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *