10वे आयुर्वेद दिवस पर नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित

चिकित्सा

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा चीफ एडिटर पवन बघेल


10वें आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित

रायपुर (छ.ग.)
संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी रायपुर डॉ. नंदा साहू के मार्गदर्शन में, 10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 23 सितंबर 2025, मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-02, चंगोराभांठा में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी डॉ. ओमकेश्वरी के सौजन्य से प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ।

211 हितग्राही हुए लाभान्वित

शिविर में कुल 211 मरीजों की जांच की गई। उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया एवं निशुल्क औषधियां प्रदान की गईं।

सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सा दल

  • आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी :
    डॉ. अरुंधति देवांगन (विशेषज्ञ आयुर्वेद), डॉ. अमित शर्मा, डॉ. अरविंद पाठक नेवरा, डॉ. प्रणिता चंद्रिकापुरे तरपोंगी
  • आयुर्वेद फार्मासिस्ट : श्री योगेश वर्मा (कूंरा)
  • महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता : झरना वर्मा, नेहा उपाध्याय
  • औषधालय सेवक : श्री दुकालूराम कुर्रे (तरपोंगी)

सहयोगी संस्थाएं और कार्यकर्ता

  • मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन (NGO) : टीएमओ- कुलेश्वरी साहूकार, वाईएम- पूजा साहू, वाईएम- सोमनाथ धीवर
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं : अंजू सारथी, सरस्वती पवार, रेखा द्वेदी, कुसुम सहारे, संगीता विश्वकर्मा, सुरेखा चंद्राकर, कामिनी निर्मलकर, सिंधु शर्मा, देवंतीन देवांगन, कुमारी देवांगन, दीप शिला शर्मा, मुस्कान विश्वकर्मा, शोभना ठाकुर, कमला साहू, तारिणी ठाकुर, गायत्री देवांगन, किरण सारथी, उतरा साहू, प्रेमलता साहू, हीराबाई यादव, योगिता सिन्हा, मालती ठाकुर, चित्ररेखा चंद्राकर, श्वेता विश्वकर्मा।

गणमान्य नागरिकों की सहभागिता

गांव के गणमान्य नागरिक श्री ढेलयू सिंह यादव एवं श्रीमती बैशाखिन यादव ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता दी।

निरीक्षण एवं समापन

जिला आयुष अधिकारी डॉ. नंदा साहू ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। अंत में शिविर प्रभारी डॉ. ओमकेश्वरी ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *