सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1लाख कीमत के 180 नशीली इंजेक्शन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा चीफ एडिटर पवन बघेल


सूरजपुर।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देश पर अवैध कारोबार और सूखा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रतापपुर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 2 मोटरसायकल सहित 3 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये कीमत के 180 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किए गए।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

दिनांक 22 सितंबर 2025 को थाना प्रतापपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति दो मोटरसायकल में नशीली इंजेक्शन लेकर पोड़ी चौक के पास ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संतोष पाल उर्फ बिल्ला, पिता स्व. नंदूपाल, उम्र 22 वर्ष, ग्राम कृष्णनगर (धमनी), थाना त्रिकुंडा, जिला बलरामपुर।
  2. बबलू राजवाड़े, पिता टेमसाय, उम्र 19 वर्ष, ग्राम करौदा बस्ती जरही, थाना भटगांव।
  3. अनिल सिंह, पिता स्व. रामाशंकर सिंह, उम्र 19 वर्ष, ग्राम करौंदा।

इनके कब्जे से एविल इंजेक्शन 90 नग एवं रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 90 नग कुल 180 नग बरामद किए गए।

जब्ती एवं कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन और 2 मोटरसायकल भी जब्त की। मामले में धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर अमित कौशिक, एएसआई बजरंगी लाल चौहान, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक राजकुमार पासवान, रामदयाल राठिया, अपील चौधरी एवं सत्य नारायण सिंह की सक्रिय भूमिका रही।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *