सीएसआर मद से शाला में रंगमंच, सड़क कांक्रीटीकरण व मंदिर परिसर में निर्माण कार्य भी किए गए
तिल्दा-नेवरा:
ग्राम पंचायत बिनैका में संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सौजन्य से समता फाउंडेशन एवं एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर व उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।
शिविर में आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने नेत्र जांच, ब्लड टेस्ट, बीपी, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए पंजीकृत भी किया गया।

शिविर के दौरान 3 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें उपचार हेतु रायपुर ले जाया गया है। इन सभी मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के सहयोग से एमजीएम हॉस्पिटल में किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आने-जाने एवं रहने की व्यवस्था भी कंपनी द्वारा की गई है।
इस अवसर पर कंपनी की सीएसआर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के निःशुल्क शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति को स्वस्थ एवं निरोग बनाना है।

शिविर में निःशुल्क दवाइयों एवं नजर के चश्मों का भी वितरण किया गया।
विकास कार्यों की जानकारी:
सीएसआर मद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनैका में शाला परिसर में रंगमंच का निर्माण, सड़क कांक्रीटीकरण एवं मंदिर के पास रंगमंच और कमरे का निर्माण भी कराया गया है।
उपस्थित जनप्रतिनिधि व सहयोगी:
कार्यक्रम में सरपंच मुकेश बंजारे, उपसरपंच कमलेश ध्रुव, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में एमजी के मूर्ति, सुचिता जैन, लक्ष्मी, राकेश कुमार निर्मलकर एवं जितेंद्र वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
