PNBCG NEWS तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा: नलों से सप्ताहभर से पानी बंद, जनता बेहाल
तिल्दा नेवरा नगर पालिका क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे नगर के आम नागरिकों को पीने और दैनिक जरूरतों के लिए पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं।
जिम्मेदारों की बेरुखी
परेशानी झेल रही जनता का आरोप है कि नगर पालिका के अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या समाधान के बजाय अपने में मस्त हैं। वहीं नागरिक प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि तत्काल जल आपूर्ति बहाल की जाए, वरना वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
