PNBCG NEWSTILDANEORA
तिल्दा-नेवरा, 11 दिसंबर 2025। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए जा रहे मोटर व्हीकल चेकिंग अभियान के तहत एक युवक पर कड़ी कार्रवाई की गई है। युवक अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LT 7863 में मॉडीफाई साइलेंसर लगाकर अत्यधिक रफ्तार से शहर के व्यस्त मार्गों से गुजर रहा था, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने युवक को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(क)(4) के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
माननीय न्यायालय तिल्दा नेवरा ने वाहन स्वामी पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया तथा मोटरसाइकिल में लगे मॉडीफाई साइलेंसर को नष्ट करने का आदेश दिया।
तिल्दा पुलिस का यह अभियान आगे भी शहर में शांति और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
