PNBCG NEWS TILDA NEORA
साहू संघ नेवरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष बने अधिवक्ता मनोहर साहू
नेवरा, तिल्दा (छत्तीसगढ़), 28 सितम्बर 2025।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ तिल्दा के अंतर्गत परिक्षेत्र साहू संघ नेवरा का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में अधिवक्ता मनोहर साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन प्रक्रिया में अशोक साहू (मूर्तिकार) को उपाध्यक्ष, बिनेश्वरी साहू को महिला उपाध्यक्ष, तथा मनोज साहू और मीरा साहू को संगठन सचिव पद पर निर्वाचित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन तहसील साहू संघ तिल्दा के अध्यक्ष पोषण साहू, उपाध्यक्ष गिरेंद्र साहू, सह सचिव जीवनलाल साहू, डॉ. शिवकुमार साहू, मनीराम साहू, संतोष साहू सहित अन्य निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महेंद्र साहू (जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के पूर्व सदस्य), अश्वन्त दास साहू (पूर्व तहसील अध्यक्ष), झब्बूलाल साहू (रायखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष), दागेश साहू (सरायडीह परिक्षेत्र अध्यक्ष), संतोष साहू (लखना परिक्षेत्र), पवन साहू (किरना परिक्षेत्र) सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी एवं ग्रामीण महिला सदस्य उपस्थित रहे।

निर्वाचन में लगभग 99 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर संगठनात्मक एकता और सहयोग की मिसाल पेश की।
अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोहर साहू ने सभी सदस्यों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और संगठन को सशक्त व संगठित दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
