PNBCG NEWS TILDA NEORA
तिल्दा थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई — दो आरोपी गिरफ्तार, 52 पौवा देशी मदिरा जप्त
तिल्दा नेवरा (रायपुर), 05 अक्टूबर 2025।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर एक और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर अलग-अलग स्थानों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान
1️⃣ साहिल ध्रुव पिता गेंदराम (उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम केवतरा, थाना खरोरा) से 26 पौवा देशी मदिरा और ₹600 बरामद किए गए।
2️⃣ एवन कुमार साहू पिता भगतराम साहू (उम्र 45 वर्ष, वार्ड 21, तिल्दा नेवरा) से 26 पौवा देशी मदिरा और ₹400 बरामद किए गए।
दोनों मामलों में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशानुसार की गई।
टीम में उपनिरीक्षक विकास देशमुख, सहायक उपनिरीक्षक शंकरलाल वर्मा, आरक्षक संदीप सिंह, जितेंद्र सोनी, एवं दीपक सेन शामिल थे।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हालाँकि, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तिल्दा शहर क्षेत्र में भी कई वार्डों में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, जिस पर पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित है। नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस शहर में भी इसी तरह सक्रिय होकर कार्रवाई करे ताकि अवैध शराब पर पूरी तरह अंकुश लग सके।Pnb CG News विशेष रिपोर्ट
Pnb CG News विशेष रिपोर्ट
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
