तिल्दा नेवरा में शांति भंग करने वाले दो असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

क्राइम

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा नेवरा (रायपुर)।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले दो असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दिनांक 26 दिसंबर 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित पेट्रोलिंग टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जबरन उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया, जहाँ से अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किया गया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम—

  1. संजय बंजारे, पिता भागवत दास बंजारे, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13 नकटी (खपरी), थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
  2. ऋषि वर्मा, पिता अशोक वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 33 बिरगांव गांधी नगर, थाना उरला, जिला रायपुर।
    पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों और अड्डेबाजों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *