तिल्दा नेवरा | भाटापारा ग्रामीण।
समाधान सेल में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस को अपराध नियंत्रण में लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग 05 मामलों में आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी ग्राम सेमरिया, ग्राम धुर्राबांधा एवं ग्राम तरेंगा में चाकू दिखाकर आम लोगों को डराने-धमकाने का कार्य कर रहे थे।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को मौके पर चाकू के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समाधान सेल के माध्यम से प्राप्त सूचनाएं अपराधियों तक पहुंचने में काफी प्रभावी साबित हो रही हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
हरीश ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम तरेंगा, थाना भाटापारा ग्रामीण
प्रकाश ध्रुव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम धुर्राबांधा, थाना भाटापारा ग्रामीण
प्रहलाद यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना भाटापारा ग्रामीण
छोटू ध्रुव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम तरेंगा, थाना भाटापारा ग्रामीण
गेंदराम ध्रुव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम तरेंगा, थाना भाटापारा ग्रामीण
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन के माध्यम से तत्काल दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
