PNBCG NEWS TILDA NEORA
स्वामी आत्मानंद जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी आत्मानंद जी महाराज की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ 6 तारीख की सुबह स्वामी आत्मानंद समिति एवं ग्राम वासी जनों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर किया गया। इसके पश्चात स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संध्या समय लीला चौक में श्रद्धेय अशोक हरिवंशराय जी द्वारा महाराज का प्रसंग सुनाया गया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर सुना।
अगले दिन, 7 तारीख को पुनः अशोक जी द्वारा केवट और श्रीराम के प्रसंग पर अपने विचार रखे गए। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद आश्रम से पधारे स्वामी जी द्वारा रामचरितमानस पर आधारित अपनी रचना प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित जनों ने अत्यंत सराहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम सरपंच श्रीमती मीरा मडारिया जी, टिकेश धीवर, बबीता सेन, मीना वर्मा, मनोज वर्मा, ऋषि हेमानंद, हुलेश, लक्ष्मीनारायण, वीरेंद्र, महेश्वर, रामाधार नायक, भक्तू राम वर्मा सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष उधोराम वर्मा जी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
