धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

धार्मिक

तिल्दा-नेवरा। हनुमान जन्मोत्सव पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा सामग्री और प्रसाद लेकर मंदिरों में पहुंचने लगे और भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।


नगर सहित ग्रामीण अंचलों के हनुमान मंदिरों में संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। शुभ मुहूर्त में भक्तों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर गुलाब की माला, चोला और सिंदूर अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगी।
इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने पीपल के पत्तों पर श्रीराम लिखकर प्रभु को अर्पित किया। मंदिरों में दिनभर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।


हवन-पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें खीर-पूड़ी, हलवा, फल, कढ़ी-चावल, शरबत एवं आइसक्रीम सहित विभिन्न प्रसाद सामग्री का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
पूरे नगर में दिनभर भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *