PNBCG NEWS TILDA NEORA
निर्माणाधीन रेलवे अंडर पास से एम.एस. प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन सहित 3.10 लाख का माल जब्त
तिल्दा-नेवरा (रायपुर)। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ग्राम खपरीकला स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडर पासिंग से एम.एस. प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को घटना के चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 एम.एम. की 3 एम.एस. प्लेट और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन (क्रमांक CG 04 NK 3677) सहित कुल कीमती लगभग ₹3,10,000 का माल जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामेश्वर आडिल, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका, थाना तिल्दा नेवरा, जो स्वास्तिक ग्रुप रायपुर में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 4 बजे चौकीदार गोविंद निषाद ने फोन कर बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति एक छोटे हाथी वाहन में आकर निर्माणाधीन अंडर पास स्थल से एम.एस. प्लेट (8 एम.एम.) को गैस कटर से काटकर चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट के आधार पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 452/2025, धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सहायता से पतासाजी करते हुए आरोपियों की पहचान रामचंद देवांगन उर्फ रामचंद वस्त्रकार (35 वर्ष) एवं दीप साहू (38 वर्ष), दोनों निवासी नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर, के रूप में की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान और वाहन बरामद कर जब्त किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्यवाही में योगदान देने वाले अधिकारीगण:
निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा), सउनि बी.एल. देवांगन, आरक्षक संदीप सिंह, दीपक सेन एवं किशोर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
