तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही -गांजा और अवैध शराब जब्त 4 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम

PNBCG NEWS TILDA NEORA


थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई – गांजा और अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़), 11 अक्टूबर 2025।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने आज क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गांजा और अवैध शराब की जब्ती की है। अलग-अलग स्थानों पर की गई दबिश के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा और कुल 20,700 रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध कारोबार की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शनिवार को विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने नशे के विरुद्ध सघन जांच और कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त सामग्री

1️⃣ गोपी देवार पिता गोपाल देवार, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवारपारा तिल्दा —
से 01 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹15,000 बताई गई है।

2️⃣ सेख शाजिद उर्फ राजा पिता सेख महमूद, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 19 तिल्दा बस्ती —
को गांजा पीते पाए जाने पर NDPS एक्ट की धारा 27 के तहत कार्रवाई की गई।

3️⃣ भागचंद जोशी पिता स्व. श्याम लाल जोशी, उम्र 55 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती नेवरा —
से 26 पौवा देशी मसाला शराब एवं ₹400 की बिक्री रकम सहित ₹2,600 मूल्य की शराब जब्त की गई।

4️⃣ श्रीमती गुलाब धीरज पति पन्नालाल धीरज, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिलाडी —
से 24 पौवा देशी मसाला शराब एवं ₹300 की बिक्री रकम सहित ₹2,400 मूल्य की सामग्री जब्त की गई।

कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹20,700 आंकी गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर,
और नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी,
उप निरीक्षक अरुण भोई,
सउनि अमिला नाग,
प्र.आर. राजेश सिकरवार,
साथ ही थाना एवं साइबर टीम शामिल रही।

“निजात” अभियान के तहत कार्रवाई

यह पूरी कार्यवाही पुलिस विभाग के “निजात” (नशामुक्ति) अभियान के तहत की गई है।
इस मुहिम का उद्देश्य समाज में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *