PNBCG News तिल्दा नेवरा से पवन बघेल
बैटरी चोरी का खुलासा: एक युवक और नाबालिग साथी गिरफ्तार, पिकअप वाहन सहित बैटरी जप्त
📍 तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) | 27 जून 2025
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैटरी चोरी के मामले में एक युवक और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां और एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG 25 B 0125) को भी जब्त किया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मयंक यदु ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम केसदा मार्ग स्थित यदु ट्रेडर्स कार्यालय से 25 जून 2025 की रात एक डायनेक्स कंपनी की जेसीबी वाहन की बैटरी चोरी हो गई है, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 आंकी गई है।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सासाहोली अंडरब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में एक पिकअप वाहन खड़ा है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, चालक घबरा गया और भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक साहिल वानी (उम्र 19 वर्ष, निवासी रिसदा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर) और एक नाबालिग लड़के को पकड़ा। तलाशी के दौरान पिकअप से दो बैटरियां बरामद की गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि एक बैटरी यदु ट्रेडर्स से और दूसरी बैटरी ओटगन के पास खड़ी एक ट्रक से चुराई गई थी। घटना में शामिल अन्य साथी फरार हैं, जिनकी पतासाजी के लिए मुखबिर लगाए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराध क्रमांक 277/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
👉 पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल थाने में देने की अपील की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
