PNBCG NEWS TILDA NEORA
🗳️ रायपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष चयन को लेकर प्रफुल्ल गुडधे ने तिल्दा नेवरा में की वन-टू-वन बातचीत
तिल्दा नेवरा।
कांग्रेस संगठन में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार की शाम तिल्दा नेवरा कांग्रेस भवन में राजनीतिक गतिविधि तेज़ रही। इस दौरान कांग्रेस आईसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुडधे का तिल्दा नेवरा आगमन हुआ।
प्रफुल्ल गुडधे ने रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद के चयन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन बातचीत की। उन्होंने संगठन की मजबूती, भविष्य की रणनीति और जिला स्तर पर नेतृत्व चयन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से रायशुमारी की।

बैठक में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष पद के दावेदार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कांग्रेस भवन में माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा, जहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतर सके।
कांग्रेस भवन में आयोजित यह कार्यक्रम देर शाम तक चला, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपने सुझाव और विचार रखे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
