PNBCG NEWS TILDA NEORA
समाधान सेल की कार्रवाई — जुआ खेलते 17 आरोपी गिरफ्तार, ₹1 लाख नगद व ताश की गड्डी जप्त
📍 बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ | दिनांक 21 अक्टूबर 2025
● समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर जुआ खेलने वाले 17 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार
● समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से आपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी
● दो अलग-अलग मामलों में ग्राम देवगांव में जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी
● आरोपियों से ₹1,00,000 नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त
बलौदाबाजार जिले में पुलिस को एक बार फिर समाधान सेल हेल्पलाइन के माध्यम से बड़ी सफलता मिली है। मिली सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना राजादेवरी पुलिस व समाधान सेल टीम ने ग्राम देवगांव में छापामार कार्रवाई कर 17 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से ₹1,00,000 नगद व 52 पत्ती ताश की गड्डी बरामद की है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी लंबे समय से जुआ खेलने की गतिविधियों में संलिप्त थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम —
1️⃣ परमानंद नायक (40 वर्ष) – ग्राम सुखरी
2️⃣ राजकुमार साहू (26 वर्ष) – ग्राम निठोरा, थाना सलिहा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
3️⃣ रूपेश कुमार साहू (32 वर्ष) – ग्राम निठोरा, थाना सलिहा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
4️⃣ जगसाय पटेल (41 वर्ष) – ग्राम गनियारी, थाना सलिहा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
5️⃣ कांतिलाल पटेल (43 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
6️⃣ बहादुर बरिहा (28 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
7️⃣ बसंत सेठ (35 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
8️⃣ जागेश्वर सेठ (40 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
9️⃣ हरिशंकर बरिहा (36 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
10️⃣ हेमंत पटेल (24 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
11️⃣ टिकेश्वर पटेल (60 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
12️⃣ अजय पटेल (34 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
13️⃣ मदन पटेल (44 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
14️⃣ संग्राम सिंह (32 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
15️⃣ रमेश पटेल (32 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
16️⃣ संतोष पटेल (47 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
17️⃣ दयाराम बरिहा (25 वर्ष) – ग्राम देवगांव, थाना राजादेवरी
पुलिस ने बताया कि समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से लगातार अपराधों की सूचना मिल रही है, जिससे आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है।
पुलिस की अपील — आम नागरिक ऐसे अवैध कार्यों की सूचना तुरंत डायल 112 या समाधान सेल हेल्पलाइन पर दें, ताकि समाज में कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे।
रिपोर्ट — Pnbcg News Digital Desk
(जिला पुलिस बलौदाबाजार एवं समाधान सेल)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
