तिल्दा नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — परिशांति भंग करने वाले 08 उपद्रवी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

क्राइम

PNBCG NEWS TILDA NEORA

तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) | दिनांक 22 अक्टूबर 2025

● दीपावली, गोवर्धन पूजा और मातर पर्व में परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 08 असामाजिक तत्व गिरफ्तार
● थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग से बनी शांति व्यवस्था
● गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल वारंट जारी होने पर भेजा गया जेल

त्योहारी सीजन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना तिल्दा नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय है। दीपावली और मातर पर्व के दूसरे दिन भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 08 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी, तिल्दा नेवरा) के नेतृत्व में गठित पेट्रोलिंग टीमों ने क्षेत्र के ग्राम छछानपहरी व बेमता में उत्पात मचाने वाले आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया, जहाँ से सभी को जेल वारंट जारी कर जेल दाखिला किया गया।

त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस ने धारा 170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

गिरफ्तार उपद्रवियों के नाम —
1️⃣ महेतरू यादव (35 वर्ष) – ग्राम छछानपहरी
2️⃣ युवराज वर्मा (33 वर्ष) – ग्राम छछानपहरी
3️⃣ मनीष बंजारे (28 वर्ष) – ग्राम छछानपहरी
4️⃣ तोरण बंजारे (42 वर्ष) – ग्राम छछानपहरी
5️⃣ फलेन्द्र कुमार बंजारे (23 वर्ष) – ग्राम छछानपहरी
6️⃣ राधिका प्रसाद साहू (38 वर्ष) – ग्राम बेमता
7️⃣ गजानंद उर्फ गोलू निषाद (37 वर्ष) – वार्ड क्रमांक 12, नेवरा
8️⃣ इमरान टंडन (19 वर्ष) – ग्राम जोता, थाना तिल्दा

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान लगातार पुलिस पेट्रोलिंग जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

पुलिस की अपील — आम नागरिक नशामुक्त रहकर त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

🔹
📰 रिपोर्ट — Pnbcg News Digital Desk
(स्रोत: थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर छत्तीसगढ़)

(2) Pnbcgnews वाटशप ग्रुप मे जुड़ने व फालो के लिए निचे दिए गए लिंक मे क्लिक करें 👇👇👇👇

Follow the PNB CG News Tilda Neora channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb3DGKP0Qeacg1dOVx01

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *