PNBCG NEWS TILDA NEORA
बलौदाबाजार।
ग्राम खटियापाटी में घटित हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हरीश शायर उर्फ भका की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी।
घटना के दौरान आरोपियों ने दो अन्य युवकों पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी लगातार तलाश पुलिस कर रही थी।
पुलिस की सक्रियता से अब तक कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 01 अपचारी बालक भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम —
1️⃣ योगेश सेन (25 वर्ष), निवासी ग्राम खटियापाटी थाना सिटी कोतवाली
2️⃣ चूड़ामणी उर्फ अजय साहू (25 वर्ष), निवासी ग्राम खटियापाटी थाना सिटी कोतवाली
3️⃣ राहुल साहू (20 वर्ष), निवासी ग्राम खटियापाटी थाना सिटी कोतवाली
4️⃣ मनीराम भारद्वाज (35 वर्ष), निवासी ग्राम सुढेली थाना सिटी कोतवाली
5️⃣ जनीराम भारद्वाज (29 वर्ष), निवासी ग्राम सुढेली थाना सिटी कोतवाली

👉 पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
चैनल को शेयर लाइक व फालो कर बेल आइकन को दबाना न भूले
Follow the PNB CG News Tilda Neora channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb3DGKP0Qeacg1dOVx01
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
Angry

Editor in Chief
PNBCGNews.in
