PNBCG NEWS TILDA NEORA
जोगी कुआँ धाम में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने सुना सतनाम सत्संग
तिल्दा-नेवरा/बैकुंठ (24 अक्टूबर 2025):
बैकुंठ बहेसर स्थित जोगी कुआँ धाम में आयोजित सतनाम सत्संग कार्यक्रम में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सतनाम पंथ के सिद्धांतों और संत गुरु घासीदास बाबा जी के उपदेशों का श्रवण किया। यह आयोजन धर्मगुरु बालकदास सतनाम सेवा समिति एवं सतनाम सत्संग समिति, नागपुर (महाराष्ट्र) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित संतजनों ने मानव समाज से अपील की कि वे संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के बताए रास्ते — “मनखे मनखे एक बरोबर” जैसे मूलमंत्र को अपने जीवन में अपनाएं और सत्य, अहिंसा, करुणा, दया और समानता के मार्ग पर चलें।

सत्संग में आसपास के गांवों से महिला, पुरुष और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने सतनाम पंथ की रीति-नीति और सामाजिक एकता के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज में सद्भाव और एकता कायम रखने का संकल्प लिया।
राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर और रायपुर जिलों से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा जोगी कुआँ धाम सतनाममय वातावरण में परिवर्तित हो गया था। संतजनों ने कहा कि समाज को नई दिशा और गति देने के लिए इस तरह के सत्संग कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
संत महेश रात्रे, चैनसिंग देशलहरे, महेन्द्र चंदेल, धर्मेंद्र देशलहरे, कमलेश देशलहरे, हरदेव घृतलहरे, खेमू भारती, तुषार चंदेल, राजेंद्र महिलांग, पुनिया रात्रे, शशि टंडन, पूर्णिमा देशलहरे, अनीता चंदेल, सरिता चंदेल, जागेश्वरी, साधराम डहरिया, ईश्वरी चेलक, चरण दास चेलक (कार्यकारी अध्यक्ष), बौना जांगड़े, राजमहंत गजरतन गायकवाड, कुमार डहरिया, भगवती भारती, ताराचंद बंजारे, भरत टंडन, मोहन बंजारे, पुष्पा टंडन, सावित्री मनहर, सुमन सोनवानी, भागबाई गायकवाड, त्रिवेदी पात्रे, गंगाराम बंजारे, शकुंतला पात्रे, अमितोष धीरज, एच.आर. दिवाकर (अधिवक्ता), अवध रात्रे और बुधेलाल गायकवाड।

इस कार्यक्रम की जानकारी समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश गायकवाड (अधिवक्ता), छत्तीसगढ़ी लोकगायक ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति आगामी 25 दिसंबर 2025 को भव्य गुरु घासीदास जयंती महोत्सव का आयोजन भी जोगी कुआँ धाम में किया जाएगा।
(2) Pnbcgnews वाटशप ग्रुप मे जुड़ने व फालो के लिए निचे दिए गए लिंक मे क्लिक करें 👇👇👇👇
Follow the PNB CG News Tilda Neora channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb3DGKP0Qeacg1dOVx01

Editor in Chief
PNBCGNews.in
