रायपुर मे छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित, तिल्दा नेवरा मे कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

राजनीति

PNBCG NEWS TILDA NEORA


रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित — तिल्दा नेवरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

तिल्दा नेवरा, 27 अक्टूबर 2025।
जय जोहार, जय छत्तीसगढ़ के नारों के साथ आज तिल्दा नेवरा में कांग्रेसजनों ने राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित किए जाने की घटना के विरोध में पैदल मार्च निकाला और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

राम गिड़लानी ने बताया कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के साथ दुराचार किया गया है, लेकिन अब तक अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि साय सरकार में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है।

कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

शैलेश नितिन त्रिवेदी और रामगीडलानी ने कहा —

“1 नवम्बर को जब भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मनाने की तैयारी कर रही है और प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आगमन होने वाला है, उसी समय राजधानी में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का सिर काट देना भाजपा के सुशासन पर बड़ा सवाल है। मुख्यमंत्री निवास से कुछ दूरी पर हुई इस घटना ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है।”

इस मौके पर सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोमवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन तिल्दा नेवरा से पैदल मार्च करते हुए थाना तिल्दा-नेवरा व एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी,
पूर्व सिंधी अकादमी अध्यक्ष रामचंद गिन्डलानी,
पूर्व विधायक जनकराम वर्मा,
रायपुर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष उधोराम वर्मा,
आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलदार देवदास,
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवादास टंडन सुनील सोनी,
संतोष सक्सेना , गजानंद वर्मा, कृष्णमूर्ति, विजय हरि रामानी, कैलाश गांधी, अजितेश शर्मा, द्वारिका शर्मा, योगेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाए।


चैनल को शेयर लाइक व फालो कर बेल आइकन को दबाना न भूले

तिल्दा नेवरा की लोकल न्यूज़ को देखने या पढ़ने के लिए PNB CG NEWS को देखते रहिये

Follow the PNB CG News Tilda Neora channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb3DGKP0Qeacg1dOVx01

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *